Home देश पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ शिमला में भाजपा का प्रदर्शन,

पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ शिमला में भाजपा का प्रदर्शन,

149
0
Him Runner

पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ शिमला में भाजपा का प्रदर्शन, पाकिस्तान के नागरिकों की वापसी की मांग, सरकार की सुस्ती पर उठाए सवाल, देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार उठा रही महत्वपूर्ण कदम, कांग्रेस सरकार भी दिखाए गंभीरता, कांग्रेस सरकार की आंतरिक लड़ाई में जनता हो रही प्रभावित – राजीव बिंदल

https://www.facebook.com/share/v/1BZFfxGQCv

Jeevan Ayurveda Clinic

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला में भाजपा ने पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार से हिमाचल में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को वापस भेजने की मांग की गई। भाजपा ने घटना की निंदा की और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध तीव्र कूटनीतिक कदम उठाए हैं और सर्वदलीय बैठक बुलाकर पूरे देश को एकजुट किया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि भारत में अधिकृत अथवा अनधिकृत रूप से रह रहे किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को देश से बाहर निकाला जाएगा। इस निर्णय के बाद देश के कई राज्यों में ऐसे नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश भेजा जा रहा है। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार पूरी तरह मौन है। न कोई कार्यवाही, न कोई जाँच। कांग्रेस सरकार प्रदेश में पाकिस्तान से आए हुए लोगों को संरक्षण दे रही है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक है।आज भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किए हैं और सरकार से पाकिस्तान के नागरिकों को वापिस भेजने की मांग की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here