Home राजनीतिक जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- 2027 में कांग्रेस का...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले- 2027 में कांग्रेस का सफाया तय

230
0
बंजार विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए जयराम ठाकुर
Him Runner

पूर्व मुख्यमंत्री एंव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनावों में कथित देरी को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला. सोमवार को बंजार विधानसभाक्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायतीराज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनाव टालने के लिए लगातार प्रयास करती रही है. लेकिन भाजपा ने कानूनी लड़ाई के जरिए सरकार को चुनाव करवाने के लिए मजबूर किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को अंदाजा था कि चुनाव होने पर उसके कथित व्यवस्था परिवर्तन की वास्तविकता जनता के सामने आ जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से चुनाव प्रक्रिया में देरी की गई.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान में पूरी आस्था रखती है. यही कारण है कि कोविड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव करवाए थे. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पंचायतीराज संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में देरी का सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों पर पड़ा. उनके अनुसार पंचायतों के माध्यम से होने वाले विकासकार्य प्रभावित हुए, और इसका खामियाजा ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ा. सरकार काम करने के बजाए काम रोकने में लगी है.

Jeevan Ayurveda Clinic

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में विकास को गति देना होना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार पर उन्होंने काम रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में कोई प्रभावी योजना शुरु नहीं कर पाई और पूर्व भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद या बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू की राजनीतिक कार्यशैली को लेकर पहले ही टिपण्णी कर चुके थे. जयराम ठाकुर ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद सुक्खू सरकार ने उन आशंकाओं को सही साबित किया है.

2027 को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से सक्रिय होने का आवाह्न किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करना है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बहुमत के साथ वापिस लाना है. जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है और जनता ने 2027 में सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है. अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर होगी और भाजपा सत्ता में वापसी करेगी.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here