Home हिमाचल प्रदेश शिमला : रंगमंच पर आधारित, शिमला के गेयटी थिएटर में कलाकारों और...

शिमला : रंगमंच पर आधारित, शिमला के गेयटी थिएटर में कलाकारों और विशेषज्ञों का सम्मलेन।

202
0
Him Runner

भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा थियेटर इन एजुकेशन मुहिम चलाई जा रही है. जिसके तहत स्कूली छात्रों और आम लोगों को रंगमंच से जोड़ने और थियेटर के बारे मे जागरूकता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत शिमला में य़ह थियेटर सम्मेलन और नाट्य मंचन का आयोजन आज किया गया. कार्यक्रम के संकल्पनाकार अधीराज शर्मा ने बताया कि आज संस्था द्वारा पहला प्रयास शिमला में किया गया है वहीं दूसरा आयोजन शीघ्र ही कसौली मे होगा जबकि इसके बाद दिल्ली में हिमाचल के नाट्य विधाओ और कला पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे.
कार्यक्रम के विशेष अतिथि गौरव शर्मा ने बताया कि रंगमंच के माध्यम से स्थानीय तौर पर अलग-अलग लोक भाषाओं और कलाओं को आज भी संजोया जाना महत्वपूर्ण है . इसलिए नाट्य कला और थिएटर पर परिचय एक सार्थक प्रयास है. उन्होंने बताया कि नाट्य और थिएटर विधाओं को आज के समय में जीवंत रखने और संजोए रखना अपने आप में विशेष अहमियत रखता है जिसके लिए आज आयोजित किए गए थिएटर सम्मेलन और नाट्य मंचन जैसे कार्यक्रम अहम भूमिका निभाते हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here