सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का आईना बन चुका है…सुबह आंख खुलते ही मोबाइल हाथ में होता है और स्कॉल करते-करते दिन कब ढल जाता है, हमें पता ही नहीं चलता…सोचिए…अगर आज आपसे कोई कहे कि मोबाइल बंद कर दो…म्यूजिक मत सुनो…टीवी मत देखो…तो आपका पहला रिएक्शन क्या होगा…यही होगा कि ये तो पॉसिबल ही नहीं है…लेकिन आप यहां गलत है…क्योंकि हिमाचल में एक ऐसी जगह है, जहां 42 दिन तक ना डीजे का शोर सुनाई देता है और ना ही टीवी की आवाज…यहां तक कि फोन की घंटी और ऊंची आवाज में बात करने पर भी बैन है…सुनने में ये आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा…लेकिन यही हकीकत है…
दरअसल मनाली की उझी घाटी के 9 गांवों में हर साल मकर संक्रांति के बाद से जिंदगी की रफ्तार अचानक थम जाती है…इन गांवों में डेढ़ महीने तक पूरी तरह सन्नाटा रहता है…और अब उन दिनों की शुरुआत हो चुकी है…लोगों ने टीवी बंद कर दिए हैं…फोन साइलेंट पर डाल दिए हैं…सीटी बजाने और म्यूजिक सुनने की भी मनाही है…और मंदिरों में कोई पूजा-पाठ भी नहीं हो रहा है…मनाली के सिमसा में देवता कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं…मंदिर की घंटियों को कपड़े से बांध दिया गया, ताकि गलती से भी कोई घंटी ना बज जाए…इसके अलावा 4 गांव कन्याल, छियाल, मढ़ी और रांगड़ी गांव में भी देव आदेश के चलते सभी तरह के शोर पर पांबदी लग गई है…घाटी के आराध्य देव ऋषि गौतम, व्यास ऋषि और कंचन नाग समेत अन्य देवताओं के स्वर्ग प्रवास पर जाते ही ग्रामीणों ने हर तरह के मनोरंजन और शोर-शराबे से दूरी बना ली है…और खेतीबाड़ी भी ठंडी पड़ी है…और ये सब बंदिशें मनाली में देव आदेशों के चलते लगाई गई हैं…सदियों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी यहां के लोग बखूबी निभा रहे हैं…और खास बात ये है कि बाहर से आए पर्यटक भी इस परंपरा का सम्मान करते हैं…मान्यता है कि मकर संक्रांति के बाद घाटी के आराध्य देवी-देवता 42 दिनों तक तपस्या में लीन हो जाते हैं और तपस्या भंग ना हो, इसलिए शांत वातावरण का होना जरूरी है…यही वजह है कि मनाली के 9 गांव (गौशाल, कोठी, सोलंग, पलचान, रूआड़, कुलंग, शनाग, बुरूआ और मझाच गांव) डेढ़ महीने तक साइलेंट मोड में चले जाते हैं…42 दिन तक इन सभी गांवों को खामोश करने वाली ये परंपरा…’फागली’ उत्सव के साथ खत्म होगी…इस दिन देवताओं के स्वर्ग प्रवास से लौटने की मान्यता है…इस खास मौके पर गांवों में भव्य उत्सव मनाया जाएगा…और देव वाद्य यंत्रों से देवताओं का जोरदार स्वागत होगा…परंपरा के अनुसार, देवता स्वर्ग से लौटकर आने वाले साल में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी भी करते हैं…मंदिर के अंदर मूर्ति पर लगाए गए मिट्टी के लेप को हटाया जाता है, जिसमें से कुमकुम, अनाज के दाने, सेब के पत्ते जैसी चीजें निकलती हैं…इन्हीं संकेतों के आधार पर सालभर की भविष्यवाणी की जाती है…स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर इस दौरान देव आदेश का उल्लंघन हुआ तो प्राकृतिक आपदाएं, फसल खराब होना या गांव में अशांति जैसी घटनाएं हो सकती हैं…इसलिए ग्रामीण इस परंपरा को पूरी सिद्दत से निभाते हैं…
इसके साथ ही मनाली की अटल टनल के आगे लाहौल स्पीति के सिस्सू गांव में भी कुछ इसी तरह के देव आदेश जारी किए गए हैं…यहां पर हालडा उत्सव के चलते गांवों में सैलानियों की एंट्री 28 फरवरी तक बंद है…इस दौरान गांव में कोई भी बाहरी शख्स एंटर नहीं होगा.
इस तरह से देवभूमि में देव आदेशों की पालना ये दिखाती है कि यहां आस्था सुविधा से बढ़कर है…सोचिए आज जहां हम 5 मिनट बिना फोन के नहीं रह पाते…वहीं यहां के लोग 42 दिन सादगी में जीते हैं…ना कोई नोटिफिकेशन, ना कॉल और ना ही सोशल मीडिया से कोई जुड़ाव…ये पल सिर्फ नेचर, परिवार और आत्मिक शांति का होता है…आज जब हमारी ज़िंदगी नोटिफिकेशन, कॉल और स्क्रीन के बीच उलझ चुकी है…तब मनाली की ये देवभूमि हमें चुपचाप एक बड़ा सबक सिखाती है…कि यहां लोग तकनीक के खिलाफ नहीं हैं, बस जानते हैं कि कब रुकना ज़रूरी है…42 दिन की ये तपस्या सिर्फ देवताओं के लिए नहीं, बल्कि इंसान के भीतर उठे उलझनों के तूफान को शांत करने के लिए भी है…जहां मोबाइल साइलेंट होते हैं, वहीं मन की आवाज़ साफ सुनाई देती है…ये परंपरा हमें याद दिलाती है कि आधुनिकता का मतलब अपनी जड़ों को भूलना नहीं होता…शायद हमें भी कभी-कभी अपनी भागदौड भरी ज़िंदगी का “पावर बटन” ऑफ करना चाहिए…ताकि हम खुद को फिर से महसूस कर सकें…अगर आप भी मानते हैं कि परंपराएं हमें कुछ सिखाती हैं









