शिमला : केंद्र सरकार के हिमाचल प्रदेश में 73 हज़ार करोड रुपए के फोरलेन,NHAI, सेतुबंदन सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं जिसमें भूमि अधिग्रहण में सुक्खू सरकार सहयोग नहीं कर रही है कई प्रोजेक्ट्स की डीपीआर नहीं बन पाई है जिसके चलते विकास प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार और मदद देना चाहता है लेकिन हिमाचल सरकार रोड़ा अटका रही है। यह बात शिमला में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कही।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया और कभी उन्हें चुनाव नहीं जीतने नहीं दिया। दो बार जब अंबेडकर ने चुनाव लड़ा तब जवाहरलाल नेहरू उनके खिलाफ चुनाव लड़े और उनको हराने का काम किया। आज कांग्रेस पार्टी संविधान की कॉपी लेकर देश भर में भ्रामक प्रचार कर रही है लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब के नाम को मिटाने की कोशिश की उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वह हक़दार थे। पीएम मोदी अम्बेडकर के मार्ग पर चल रहे हैं और देश के हर कोने में में तेज गति से एक विकास किया जा रहा है।
वहीं इस दौरान हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कांग्रेस पर हमलावर नज़र आए और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान के बारे में कभी कुछ भी सोचा ही नहीं।देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आज बाबा साहेब को सम्मान दे रही है। कांग्रेस का काम सिर्फ गांधी परिवार को बचाना रह गया है।










