Home हिमाचल प्रदेश मेरे पापा मर गए….. मंडी की चीखती बेटी की आवाज़ कलेजा चीर...

मेरे पापा मर गए….. मंडी की चीखती बेटी की आवाज़ कलेजा चीर देगी…हे भगवान… कब बख्शेगा तू मंडी को ?

186
0
Him Runner

इन  चीखों को सुनकर आपका कलेजा भी फट जाएगा……. ये लड़खड़ाती हुई लड़की चिल्ला चिल्ला कर कह रही है मेरे पापा मर गए……………. हे भगवान आखिर तू इनता बेरहम क्यों बन रहा है…..  इस लड़की की हालत नहीं देखी जा रही  है…. इस उम्र में इस लड़की ने कभी भी नहीं सोचा होगा कि कुदरत उससे उसका सब कुछ छिन लेगी….. ये दर्द सिर्फ इस लड़की का ही  नहीं है मंडी का हर कोना इस वक्त रो रहा है .. हर तरफ से चिखने चिल्लाने की आवाजें आ रही हैे……. इन तस्वीरों को देखिए … दो लोग इस बेटी को पकड़ कर ला रहे हैं और वो बेटी खुद को संभालना तो दूर …दो कदम चलना  तो दूर सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही है… इस लड़की के अंदर इस वक्त कितना दर्द होगा.. इसकी आंखों ने न जाने कितना खौफनाक मंजर देखा होगा इसकी कल्पना भी हम नहीं कर सकते हैं…. हाय रे कुदरत बस रुक जा अब … मंडी वालों को अब बक्श दे …. बहुत हुआ … अब नहीं सहन हो रहा है… अब नहीं देखा जा रहा है ये सब……

हर तरफ तबाही ही तबाही … मंडी के लोग रो रहे हैं … अब इनका सब्र टूट रहा है और टूटे भी क्यों न पिछले कुछ समय से ये लोग मर मर कर जी रहे हैं… रात को सोने से पहले इन्हें ये लगता है कि शायद अब इनकी अगली सुबह नहीं होगी …. आसमान में जैसे ही बादल आते हैं तो  इन्हें डर लग जाता है कि बादल का कहर अब फिर टूटने वाला  है…. ये जी तो रहे है लेकिन रोज मर मर कर ….. मंडी का हर कोना चिल्ला चिल्ला कर गिड़गिड़ाकर भगवान से अपनी जिंदगी की दुहाई मांग रहा है…. यहां के लोग बेबस और लाचार नजर आ रहे हैं ….. किसी ने अपने मां बाप को खो दिया किसी ने अपना पूरा परिवार … किसी ने अपनी जीवन भर की कमाई और जो लोग मौत के मुंह से बच गए वो लोग भी अंदर से मर ही चुके हैं .. उनकी आंखों के सामने जो कुछ भी उन्होंने देखा वो शायद वो मरते दम तक उनकी आंखों में ही रहेगा …. एक डर बनकर ….. 

Jeevan Ayurveda Clinic

आज मंडी की हालत देखकर न सिर्फ हिमाचल बल्कि पूरा भारत रो रहा है….. बस अब तो ऊपरवाले से ही प्रार्थना है… देवी देवताओं से ही विनती है कि अगर कोई भूल हुई है तो माफ कर दो लेकिन अब इस तबाही को रोक दो …. क्योंकि अब सच में बहुत हो गया है … 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here