Home देश गृह मंत्रालय के निर्देश पर शिमला में किया गया ऑपरेशन अभ्यास, उपायुक्त...

गृह मंत्रालय के निर्देश पर शिमला में किया गया ऑपरेशन अभ्यास, उपायुक्त कार्यालय और संजौली बहुमंजिला पार्किंग को प्रभावित जोन किया गया घोषित

382
0
Him Runner

गृह मंत्रालय के निर्देश पर देश के 244 जिलों सहित शिमला जिले में ऑपरेशन अभ्यास मॉक ड्रिल आयोजित की गई जिसमें उपायुक्त परिसर और संजौली बहुमंजिला पार्किंग को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया। ठीक 4:00 बजे सायरन बजाकर इस आपातकाल की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर सिविल डिफेंस सहित अन्य सुरक्षा व राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लगभग आधे घंटे तक चली मॉक ड्रिल में किसी भी तरह की आपाताकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया ताकि भविष्य में उनमें सुधार किया जाए। साथ ही आम लोगों को भी ऐसी स्थिति में अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया।इस मौके पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से प्रशासन की तैयारियों का अवलोकन होता है और लोगों को भी जागरूक किया जाता है।

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here