Home राजनीतिक हाटी विकास मंच ने लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सोलन-मीनस मार्ग...

हाटी विकास मंच ने लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन, सोलन-मीनस मार्ग की उठाई मांग।

203
0
Him Runner

हाटी विकास मंच, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ;हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भेंट कर सोलन–राजगढ़–हरीपुरधार मीनस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने एवं इसके चौड़ीकरण तथा निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि यह सड़क मार्ग न केवल सिरमौर जिला के हजारों लोगों की जीवनरेखा है, बल्कि यह उत्तराखंड राज्य से भी सीधा संपर्क स्थापित करता है। राजगढ़ उपमंडल, जो “एशिया की आड़ू घाटी” के नाम से जाना जाता है, फलोत्पादन एवं बेमौसमी सब्जियों के लिए विख्यात है। इस क्षेत्र का समुचित विकास इस मार्ग की गुणवत्ता और सुविधा से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह मार्ग वर्तमान में राज्य राजमार्ग-6 के अंतर्गत आता है, जिसका निर्माण 1958-1962 के बीच हुआ था। लेकिन तब से लेकर आज तक इसकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है, जबकि क्षेत्र में यातायात और जनसंख्या का दबाव कई गुना बढ़ चुका है।

हाटी विकास मंच ने सड़क की जर्जर स्थिति, दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं और जनसुविधा के अभाव को रेखांकित करते हुए मंत्री से आग्रह किया कि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर शीघ्र चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव डॉक्टर अनिल भारद्वाज, प्रांत कोषाध्यक्ष एडवोकेट वी एन भारद्वाज, डॉक्टर सुरेश सूर्या, मस्तराम भारद्वाज,सामाजिक कार्यकर्ता रोशन शर्मा, हाटी विकास मंच शिमला के अध्यक्ष सतपाल चौहान, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर नीताराम शर्मा, नारायण सिंह मस्तराम , सुभाष भारद्वाज रामपाल शर्मा, बलबीर सिंह, विवेक तोमर , सुरेंद्रा ठाकुर सहित सिरमौर के सचिवालय में कार्यरत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here