सिरमौर के गिरिपार की इस होनहार बेटी ने वो कर दिखाया है, जो हर माता-पिता का सपना होता है…
अंकिता पुंडीर ने नीट जैसी कठिन परीक्षा को पास कर यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, मेहनत पर भरोसा हो, और इरादे मजबूत हों—तो कोई मंज़िल दूर नहीं।
साधारण परिवार में जन्मी, संघर्षों से तपकर निकली अंकिता आज पूरे देवमानल क्षेत्र को गौरवान्वित कर रही है।
इस बेटी की यह सफलता केवल उसका सपना पूरा नहीं करती, बल्कि उस हर युवा के लिए प्रेरणा बनती है, जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है।
देखिए… कैसे एक बेटी, जो अपनी माटी से आज भी जुड़ी है… अपनी मेहनत और लगन से पूरे इलाके की शान बन गई है।
गांव की गलियों से निकलकर देश के सबसे कठिन मेडिकल एग्जाम को पास करना आसान नहीं होता, लेकिन अंकिता ने यह साबित कर दिया—कि बेटियां सिर्फ जिम्मेदारियां नहीं उठातीं, वो झंडे भी गाड़ सकती हैं।
पूरे क्षेत्र को आज गर्व है….
शाबाश अंकिता… तुम्हारी यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों के लिए रौशनी की किरण है।










