Home राजनीतिक भारत पाक युद्ध के बीच ऊना में शिक्षक संस्थान बन्द, अधिकारी शिक्षण...

भारत पाक युद्ध के बीच ऊना में शिक्षक संस्थान बन्द, अधिकारी शिक्षण संस्थानों को परिस्थितियों के अनुसार बंद करने के लिए अधिकृत ,रोहित ठाकुर

236
0
Him Runner

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी कर रखी है। केंद्र सरकार से एडवाइजरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार भी अलर्ट पर है। बीती शाम भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार में पंजाब के साथ लगने ऊना जिला में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों को केंद्र से मिल रही एडवाजरी को फॉलो करने के निर्देशदिए गए है और शिक्षण संस्थानों को परिस्थितियों के अनुसार बंद करने के लिए अधिकृत किया गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1XpQTL7kSm

Jeevan Ayurveda Clinic

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिल रही एडवाइजरी का पालन कर रही है हिमाचल प्रदेश सरकार अलर्ट है। सरकार ने बॉर्डर वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल ऊना जिला में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। रोहित ठाकुर ने विभाग हर स्थिति की निगरानी कर रहा है और जिला में परिस्थितियों के अनुसार जिला अधिकारियों को फैसला करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है लेकिन पहलगाम में जिस तरह आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण हमलाकर पर्यटकों की निर्शन्स हत्या की है उसके बाद यह यह स्थिति बनी हुई है । ऐसे समय में भारत जो आतंकवादियों के खिलाफ भी कार्यवाही कर रहा है इस कार्रवाई में पूरा प्रदेश भारत सरकर व भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है उन्होंने कहा की हर देशवासी व प्रदेशवासी को भारतीय सेना पर गर्व है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here