Home देश सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सिरमौर का बेटा शहीद !! Bhatattalktimes

सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सिरमौर का बेटा शहीद !! Bhatattalktimes

190
0
Him Runner

सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सिरमौर का बेटा शहीद !! Bhatattalktimes

तीन महीने पहले रचाई थी शादी, अब विधवा बनी नवविवाहिता तनु देवी

Jeevan Ayurveda Clinic

बड़ाबन गांव में पसरा मातम, परिवार सदमे में

सेना में 2016 से सेवा दे रहे थे मनीष, परिवार को बेटे पर गर्व

CM सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, कहा– हिमाचल को अपने बेटे पर गर्व

पिता-माता और पत्नी को बिलखता छोड़ गया देश का वीर जवान

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव से ताल्लुक रखने वाले लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिक्किम राज्य में पिछले दो दिनों से प्राकृतिक आपदा का कहर जारी है और उसी दौरान देश की सेवा करते हुए मनीष ठाकुर वीरगति को प्राप्त हुए।

शहीद मनीष ठाकुर का जन्म 15 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2016 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शुरुआत की थी। दुखद पहलू यह है कि मात्र तीन महीने पहले ही उनकी शादी तनु देवी से हुई थी, और आज वही नवविवाहिता शहीद की विधवा बन गई है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मनीष की शहादत पर गहरा शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने भी मनीष की शहादत की पुष्टि की और कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ हर संभव सहयोग करेगा।

परिवार में मनीष की पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह हैं। जैसे ही गांव में यह दुखद समाचार पहुंचा, पूरा बड़ाबन गांव गमगीन हो गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here