जिला सिरमौर, तहसील शिलाई के लोजा मानल से संबंध रखने वाले सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जगत सिहं चौहान व शिक्षिका मोनिका चौहान के होनहार सपूत विवेक सिंह चौहान ने राष्ट्रीय डिफेंस अकेडमी पुणे से स्नातक की डिग्री, सफलता से हासिल कर ली है। विवेक सिंह चौहान जल्द ही भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में अंतिम प्रशिक्षण शुरू करेगा उसके बाद एक अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति होगी।
गैरतलब है कि पिता जगत सिंह ने भी 18 वर्ष की उम्र में बतौर सिपाही सेना में कदम रखा था और आर्मी कैडेट कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर वर्ष 2002 में अधिकारी बने थे। अब उनका बेटा भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए “दूसरी पीढ़ी” के सैन्य अधिकारी के रूप में अपना सपना साकार कर चुका है। यह पल पूरे इलाके के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।










