सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनोग में 25 लाख से निर्मित 33 केवी विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन का आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस भवन के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी।
ग्राम पंचायत पनोग में आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने शिरकत की, मंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद स्थानीय विधयक हर्षवर्धन सिंह चौहान ने क्षेत्र के लिए विभिन विकासात्मक योजनाओ की घोषणा भी की,
मंत्री ने पनोग में पीएचसी के लिए 50 लाख, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस और जाबियालीधर के रोड़ की घोषणा और कुलाह से निचले जारवा के लिए 20 लाख रुपए की भी घोषणा की।
इस मौके पर मंत्री ने कहा जो स्थानीय लोगों ने प्रेम, स्नेह और विश्वास दिखाया, उसके लिए मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
प्रदेश सरकार हर क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह लोकार्पण उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
मैं विश्वास दिलाता हूं कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा हर प्रयास जनता के हित में समर्पित रहेगा।
वहीं स्थानीय लोगों ने उद्योग मंत्री का आभार जताया। और कहा कि 33 केवी विद्युत उपमंडल भवन के लोकार्पण से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा होगा।










