ये खबर आपको भी रुला देगी …सिरमौर के कैलाश राणा की सड़क हादसे में हुई मौत चार लोग गंभीर रुप से घायल … तीन सिरमौर के और एक शिमला के कुपवी का है .. कुपवी से हरिपुरधार जा रही थी गाड़ी … 5 लोग थे सवार लेकिन बागी के समीप हादसा हो गया … चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खोया और गाड़ी पलटा मारते हुए सीधा खाई में जा गिरी … कैलाश की मौत हो गई है वहीं चार और लड़के गाड़ी में बैठे थे वो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है…. शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया ….
शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र कुपवी में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल तीन लोग सिरमौर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति शिमला जिले के कुपवी का निवासी है। वहीं जिसकी मौत हुई वो भी सिरमौर के हरिपुरधार का रहने वाला ही था …
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक थार गाड़ी शिमला के कुपवी से सिरमौर जिले के हरिपुरधार की ओर जा रही थी। जब वाहन कुपवी के बागी के समीप पहुंचा, तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कुपवी अस्पताल पहुंचाया। थार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी को घायल अवस्था में कुपवी अस्पताल लाया गया, जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक की पहचान कैलाश (32) निवासी गांव दिवड़ी, हरिपुरधार, सिरमौर के रूप में हुई है। घायलों में मनोज कुमार (32) निवासी रनवा, हरिपुरधार सिरमौर; मंजीत (23) निवासी भवाई, संगड़ाह सिरमौर; विवेक (29) निवासी कुपवी, शिमला; और राकेश (27) निवासी भवाई, संगड़ाह सिरमौर शामिल हैं।
प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए और घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, सड़क की फिसलन या वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण हो सकता है।










