शिलाई : आज के इस कलयुगी जमाने में जहां कोई किसी का सगा नहीं है …. हर रिश्ता मतलब से शुरू होता है और मतलब से खत्म होता है ….
इंसानियत तो खैर मर ही चुकी है … तो इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने इन सारी बातों को गलत साबित कर दिया है… देखिए इन तस्वीरों को जिसमें ये भले लोग एक गाय को पीठ पर उठा रहे हैं क्योंकि इनकी गाय बीमार है …. और अस्पताल तक जाने वाला रास्ता बीच- बीच में भूस्खलन होने से टूट चुका है… शिलाई विधानसभा क्षेत्र की क्यारी गुंडाह के कुराई गांव की ये तस्वीरें आपको भी भावुक कर देंगी…दरअसल इस गांव के दीप राम शर्मा की गाय कई दिन से बीमार थी और उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी.लेकिन वेटरनरी अस्पताल गांव से 3 किलोमीटर दूर गुडाहां गांव में था, और बरसात के कारण पहाड़ी रास्ता कई जगहों से टूट चुका था. लिहाजा बीमार गाय को अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया था. लेकिन इन्होंने हिम्मत नहीं हारी …. और ये साबित कर दिया की पहाड़ के लोग शरीर से भी मजबूत हैं और दिल से भी …. पहाड़ी लोगों की इंसानियत भी पहाड़ जैसी ही मजबूत है … देखिए तस्वीरें किस तरह से दो लोगों ने गाय को पीठ पर रस्सियों के सहारे उठाया है जैसे किसी बच्चे को उठाया हो … पीछे से और लोग भी सहारा दे रहे हैं … कठिन रास्तों को पार करते हुए गाय को अस्पताल पहुंचाया गया … और इलाज के बाद अब गाय पूरी तरह ठीक है…ये वीडियो भले ही कुछ दिन पुराना हो लेकिन इस वीडियो को देखकर न सिर्फ हिम्मत मिलती है बल्कि सीख भी मिलती है … जहां एक तरफ गौ तस्करी के मामले सामने आते हैं तो देखिए दूसरी ही तरफ ये तस्वीरें भी हैं जो गौ माता की रक्षा और उनके प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाती हैं…. सलाम है इन गांव वासियों के जज्बे और समर्पण को … इन जैसी हिम्मत किसी किसी में ही होती है…आपको वीडियो पसंद आया हो तो कमेंट जरूर किजिएगा और वीडियो को शेयर करके इन सभी का हौसला बढ़ाइएगा …..










