Home शिमला रामपुर के दत्तनगर में भीषण सड़क हादसा, टिप्पर ने कार को मारी...

रामपुर के दत्तनगर में भीषण सड़क हादसा, टिप्पर ने कार को मारी टक्कर : एक युवक घायल

2199
0
Him Runner

रामपुर (शिमला): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के दत्तनगर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 18 जनवरी की रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई। शिकायतकर्ता ठाकुर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दत्तनगर के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टिप्पर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी से जा टकराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

हादसे के समय कार में दो सगे भाई सवार थे। इस दुर्घटना में कार में सवार रमेश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान रमेश चंद पुत्र विशन दास, निवासी झाकरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। उनकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि टिप्पर चालक दलीप तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here