Home क्राइम OMG !…. KNH अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा ! जानें इसके पीछे...

OMG !…. KNH अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा ! जानें इसके पीछे का सच्च और झूठ

138
0
Him Runner

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में ये क्या हो गया ? एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया …एक बेटा हुआ और एक बेटी… मां ने फोटो भी ली लेकिन लास्ट में डॉक्टर बच्चों को ले गए और फिर बाद में कह दिया कि बच्चे तो मर गए हैं… ये बड़े आरोप लगाए हैं एक महिला और उसके परिवार ने… गौर से देखिए इन तस्वीरों को और उसी गौर से सुनिए इस पूरी खबर को…

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार को ऐसा हंगामा मचा… कि हर कोई हैरान रह गया। एक महिला ने दावा किया कि उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा. और एक बेटी…महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बहाने बनाकर बच्चे ले गए… और फिर ये कह दिया कि बच्चे मर चुके हैं। बस फिर क्या था — महिला के साथ उसका पति, सास और परिवार अस्पताल में जमकर हंगामा करने लगे। बच्चों की चोरी का आरोप तक लगा दिया गया. महिला ने कहा — उसने बच्चों की फोटो भी खींची थी… लेकिन अब तो उसकी फाइल तक ‘गायब’ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज निकली… तो पूरा मामला ही पलट गया। सीसीटीवी जब सामने आया तो पता चला कि महिला तो अस्पताल परिसर में पति के साथ घूम रही थी.. न ही कोई डिलीवरी हुई और.. न कोई मेडिकल रिकॉर्ड… महिला अस्पताल में सिर्फ टहलती दिखी — न ओटी गई, न ही लेबर रूम.

यहां तक कि प्रेगनेंसी टेस्ट भी निगेटिव निकला……. इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि ये “स्यूडोसाइसिस” यानी झूठे गर्भ का मामला हो सकता है। महिला पिछले दो सालों से इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट पर थी… लेकिन अब उसने ये झूठी कहानी बना दी है. ये पति पत्नी करसोग के रहने वाले हैं… वहीं अब अस्पताल प्रंबधन कह रहा है कि महिला पर मानहानी का दावा करेंगे .. खैर पुलिस मामले की जांच कर रही है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here