Home डेली न्यूज़ आसमान से गिरते बर्फ के फाहे…. कुदरत ने बिखेरा जादू….शिमला की खूबसूरती...

आसमान से गिरते बर्फ के फाहे…. कुदरत ने बिखेरा जादू….शिमला की खूबसूरती ने जीता सबका दिल

219
0
Him Runner

पहाड़ों की रानी शिमला इस वक्त किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रही। रिज मैदान से लेकर आसपास की पहाड़ियों तक… हर ओर सिर्फ और सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है । आसमान से गिरते बर्फ के फाहे, ठंडी हवाएँ और खुशियों से भरे सैलानी— लंबे इंतज़ार के बाद शिमला में हुई ताज़ा बर्फबारी ने सर्दियों का असली रंग दिखा दिया है। रिज मैदान शिमला इस वक्त स्वर्ग का एहसास करवा रहा है,..,,,  चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर, पेड़ों की टहनियों पर जमी सफेदी और आसमान से गिरते नर्म-नर्म बर्फ के फाहे— हर नज़ारा मन को मोह लेने वाला है।
पर्यटक बर्फ में खेलते नज़र आ रहे हैं। कोई स्नोबॉल फाइट कर रहा है, तो कोई पहली बार बर्फ को छूने का एहसास कैमरे में कैद कर रहा है। लंबे समय से जिस बर्फबारी का इंतज़ार था, आखिरकार उसने शिमला को एक बार फिर सर्दियों की रानी बना दिया है। लोग कह रहे हैं—”ऐसा लग रहा है जैसे हम किसी स्वर्ग में आ गए हों।” बर्फबारी के साथ ही शिमला में पर्यटन को भी नई जान मिल गई है। होटल बुकिंग्स बढ़ रही हैं, सैलानी इस मौसम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं, और शिमला एक बार फिर सर्दियों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है।

 हालांकि इस खूबसूरती के साथ परेशानियाँ भी सामने आई हैं। लगातार बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ जम गई है। ऊपरी इलाकों में कई मार्ग बंद हो गए हैं। वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है,

Jeevan Ayurveda Clinic


जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बिना जरूरी काम के यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। सड़कें खोलने के लिए स्नो कटर मशीनें लगाई गई हैं, और यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट लेते रहें, वाहनों में चेन का इस्तेमाल करें और नियमों का पालन करें। तो एक तरफ हिमाचल के पहाड़ बर्फ की चादर में लिपटकर हर किसी का दिल जीत रहे हैंं   तो दूसरी तरफ ये बर्फबारी चुनौतियाँ भी लेकर आई है। इसलिए आप सभी से भी यही अपील है कि 
खूबसूरती का आनंद लें, लेकिन सावधानी बेहद ज़रूरी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here