Home डेली न्यूज़ HRTC बस हादसा: खाई में गिरी बस के उड़े परखचे, चालक बाल-बाल...

HRTC बस हादसा: खाई में गिरी बस के उड़े परखचे, चालक बाल-बाल बचा

1894
0
Him Runner

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा बस हादसा टल गया। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी और चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी मंडी डिपो की बस कुन्नू-कुफरी-नशधरा रूट पर जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे जब बस बटाहर बस स्टॉप के पास मोड़ी जा रही थी, तभी यह हादसा पेश आया। उस समय बस में केवल चालक ही सवार था, जबकि परिचालक जितेंद्र कुमार बाहर खड़े होकर चालक को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान दलदली मिट्टी के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखचे उड़ गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

चालक गोपाल सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here