Home राजनीतिक कैबिनेट के फैसलों पर उठे सवाल, मुख्य सचिव को चुनाव आयोग का...

कैबिनेट के फैसलों पर उठे सवाल, मुख्य सचिव को चुनाव आयोग का नोटिस

50
0
Him Runner

पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों के बीच आदर्श आचार संहिता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा की शिकायत के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या आचार संहिता के दौरान मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी और उसमें कौन-कौन से फैसले लिए गए।

आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि बैठक की जानकारी मीडिया तक कैसे पहुंची और क्या लिए गए निर्णयों का चुनाव प्रक्रिया या मतदाताओं पर कोई प्रभाव पड़ सकता है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार ने चुनावी लाभ लेने के लिए आचार संहिता के दौरान फैसले किए हैं। वहीं निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here