Home डेली न्यूज़ शिमला : बैक लॉग भर्तियों की भर्तियों की मांग को लेकर फिर...

शिमला : बैक लॉग भर्तियों की भर्तियों की मांग को लेकर फिर से दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम,

278
0
Him Runner

शिमला : बैक लॉग भर्तियों की भर्तियों की मांग को लेकर फिर से दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर चक्का जाम, पुलिस ने गाड़ियों में भरकर सड़क को किया खाली, दृष्टिबाधितों ने लगाया सरकार पर अनदेखी का आरोप।

https://www.facebook.com/share/v/1Buqn3RfVD

Jeevan Ayurveda Clinic

बैकलॉग कोटे की भर्तियों की मांग को लेकर एक बार फिर से दृष्टिहीन संघ ने सचिवालय के बाहर चक्का जाम किया जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई। हालांकि एक घंटे के चक्का जाम के बाद दृष्टिबाधित को पुलिस ने गाड़ियों में भर कर सड़क को खाली किया।दृष्टिहीन संघ को शिमला में आंदोलन करते हुए 581 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार मांगो को अनदेखा कर रही है जिसके चलते दृष्टिबाधित संघ बार बार सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर रहा है।

दृष्टिहीन संघ के सदस्य लक्की ने बताया कि बैक लॉग कोटे की भर्तियां लंबे समय में लटकी है। सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद भी परिणाम सकारात्मक नहीं आए जिसके चलते मजबूरजन चक्का जाम करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने भी हर बार आश्वासन दिया लेकिन भर्तियां नहीं हुई और न ही पेंशन बढ़ाई गई। सरकार जबतक बैक लॉग कोटे की भर्तियों को नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा भले ही गिरफ्तारियां क्यों न देनी पड़ी लेकिन आंदोलन चलता रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here