Home डेली न्यूज़ रोजगार कार्यालय नाहन में 05 फरवरी को कैम्पस इंटरव्यू

रोजगार कार्यालय नाहन में 05 फरवरी को कैम्पस इंटरव्यू

163
0
Him Runner

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सूर्या टेक्सटेक, रामपुर जटांन, कालाअंब, सिरमौर में हेल्पर के 10 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएगें। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 05 फरवरी, 2026 को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, तथा आईटीआई रखी गई है। न्यूनतम वेतन 12,750/- दिया जाएगा।
इच्छुक अभियार्थी 05 फरवरी, को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित रोजगार कार्यालय नाहन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 98140 01517, 78074 82101 पर भी संपर्क कर सकते है।

जिला रोजगार अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज ओरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा ट्रेनी/अप्रेंटिस के 150 पद भरे जा रहे है जिसके लिए उप रोजगार कार्यालय संगडाह में 06 फरवरी, तथा उप रोजगार कार्यालय सराहां में 07 फरवरी, 2026 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 06 व 07 फरवरी, को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित उप रोजगार कार्यालय में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 88947 80442, 83519 60756 पर भी संपर्क कर सकते है।

Jeevan Ayurveda Clinic

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here