Home राजनीतिक पंचायत चुनाव के चलते शराब के ठेकों पर ताला! जानिए आपके इलाके...

पंचायत चुनाव के चलते शराब के ठेकों पर ताला! जानिए आपके इलाके में कब रहेगी ड्राई डे

52
0
Him Runner

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के मद्देनज़र अगले कुछ दिनों तक चरणबद्ध तरीके से शराब के ठेके बंद रहेंगे। हालांकि पूरे प्रदेश में लगातार बंदी नहीं होगी, बल्कि संबंधित पंचायत क्षेत्रों में मतदान के अनुसार ठेके बंद किए जाएंगे।

26 मई को मतदान वाले क्षेत्रों में 24 मई शाम 3 बजे से ठेके बंद होकर मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगे।
28 मई को चुनाव वाले क्षेत्रों में 26 मई शाम 3 बजे से शराब बिक्री पर रोक रहेगी।
वहीं 30 मई को मतदान वाले पंचायत क्षेत्रों में 28 मई शाम 3 बजे से ठेके बंद कर दिए जाएंगे और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दोबारा खुलेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रशासन ने लोगों से चुनावी नियमों का पालन करने और निर्धारित अवधि के दौरान शराब की बिक्री व खरीद से जुड़े नियमों का सम्मान करने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here