Home राजनीतिक केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश...

केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश में बड़े पैमाने पर करेगी कार्यक्रम, जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना बोले कर और कर्ज से चल रही सरकार।

385
0
Him Runner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां के साथ-साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को भी भाजपा जनता के बीच रखेगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर दी इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 9 जून से विशेष अभियान शुरू करेगी जिसमें संगठन के सभी स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
डॉ. बिंदल ने बताया कि भाजपा पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। भाजपा हर बूथ पर 11 पौधे लगाएगी। इस लक्ष्य के तहत प्रदेश के कुल 8009 पोलिंग बूथों पर लगभग 90,000 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही, 20 जून तक मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा 21 जून को योग दिवस पर नो टू ड्रग्स अभियान के तहत प्रदेशभर में 171 कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाई जा सके। इसके अलावा, 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा हर बूथ पर “बूथ चौपाल” आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इस दौरान कांग्रेस की वर्तमान सरकार की “नाकामियों” पर चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा “जनजागरण अभियान” शुरू करेगी। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए 1975 में इमरजेंसी लगाई थी और सत्ता में बने रहने के लिए संविधान तक में परिवर्तन किए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ढाई साल में पूरी तरह अफरातफरी में चल रही है। सरकार केवल किसी तरह सत्ता में बने रहने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिमला में शराब की अवैध फैक्ट्री दो वर्षों से चल रही है, जहाँ से चार लाख से अधिक स्टिकर बरामद हुए हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि एसपी शिमला का तबादला भी राजनीतिक संरक्षण के तहत हुआ है और मुख्यमंत्री कार्यालय खुद FIR दर्ज न हो इसके लिए प्रयासरत रहा है। विमल नेगी की मृत्यु के पीछे के कारणों की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

भाजपा नेताओं ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि अब अस्पतालों में पर्ची के पैसे और 133 टेस्ट फ्री नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री के “स्वायत्त” वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा गया कि यह केवल जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार स्पष्ट मानसिकता से काम नहीं कर रही है और सभी निर्णय कुछ चुनिंदा व्यक्तियों द्वारा लिए जा रहे हैं, जिससे मंत्री और अधिकारी भी असमंजस में हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार सिर्फ कर और कर्ज की सरकार बनकर रह गई है और जनता की भलाई के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिख रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here