सभी शव एक ही कार में संदिग्ध अवस्था में मिले।
पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
परिवार के परिचित और रिश्तेदार भी सदमे में हैं।
हरियाणा के पंचकूला जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों के शव एक बंद कार में पाए गए हैं। यह मामला पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और चिंता का माहौल पैदा कर रहा है। सभी शव एक ही कार में संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही घटना-स्थल पर पहुंचे परिवार के परिचित और रिश्तेदार भी सदमे में हैं।
इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि मानव मनोविज्ञान और सामाजिक ताने-बाने पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
डेस्क रिपोर्ट, भारत टॉक टाइम्स।










