चानपुरधार सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में स्थित एक दर्शनीय स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
यदि आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं या शांत प्राकृतिक वातावरण में शांति पाना चाहते हैं, तो चांदपुरधार विचार के योग्य जगह है।
चांदपुरधार एक पहाड़ी चोटी पर स्थित है, जहां चंद्रेश्वर महाराज का प्राचीन मंदिर है, जिसे स्थानीय लोग “चनपुरिया महाराज” के नाम से भी पुकारते हैं
यहाँ बर्फ से ढकी वादियाँ, देवदार के वन और शांत वातावरण पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं
यहाँ सालाना संक्रांति या बिशु मेला लगता है, जिसमें आसपास के कई गाँवों से लोग आते हैं।
ट्रेक अवत गांव से शुरू होकर मंदिर तक 4 कि.मी. है। ट्रेक थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन आसपास के नजारों के साथ आसान हो जाता है।एक दिन में पूरा किया जाता है
हाल ही में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान इस क्षेत्र को eco‑tourism और धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कर रहे थे उन्होंने आधारभूत सुविधाओं होम‑स्टे, ट्रैकिंग रूट्स और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की योजनाएं घोषित की हैं।
हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री










