हिमाचल पहाड़ों में कोहराम ! पुल बहा, सड़क टूटी, ज़िंदगी पटरी से उतरी
हिमाचल में मचा है वो कहर… जिसे देखकर रूह कांप जाए…कहीं पहाड़ दरक रहे हैं… कहीं पुल बह गए हैं… और कहीं ज़िंदगियां मलबे में दब चुकी हैं… नदी नाले अब शांत नहीं रहे…इनका रौद्र रूप इंसान को चुनौती दे रहा है…देखिए इस वीडियो को…यहां नदी ने पूरा पुल अपने भीतर समेट लिया…हिमाचल में तबाही का मंजर देख कर रौंगटे खड़े हो रहे हैं……. नदी नालों का बहाव तो ऐसा है मानो पता नहीं कौन सा तांडव कर रहे हों……… पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक हर तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है………. कुदरत न जाने किस बात की सजा दे रही है हिमाचल के लोगों को ……. देखिए मानसून में मची इस तबाही को दर्शाती इन तस्वीरों को … जिन्हें देखकर आप भी एक बार ये कहोगे कि भगवान बस कर अब … रहम कर इन लोगों पर … देखिए पहाड़ों से आफत बरस रही है… पत्थर गिर रहे हैं … और ये बड़े बड़े पत्थर इतने बेरहम हैं कि अपनी चपेट में हर उस चीज को ले रहे हैं जो इनके आगे आ रही है…..
ये सिर्फ तबाही नहीं… ये कुदरत का कोप है… जो पहाड़ों पर फट पड़ा है। नदी नालों का उफान तो देखिए ऐसा लग रहा है कि अपने अंदर ये सब कुछ बहा ले जाएंगी… देखिए इस उफनते पानी का गुस्सा पूरा पुल ही 1 सेकेंड में बहा ले गया ………. प्रदेश में इस वक्त सैंकड़ों सड़कें बंद पड़ी हुई हैं .. पेयजल आपूर्ति ठप्प है तो वहीं इस डरा देने वाले समय में कई लोगों के घरों में बिजली भी नहीं है जो उनकी समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा रही है………..
मैदानी जिला ऊना की तस्वीरें डरा देने वाली है … सड़कें पानी में डूब गई हैं…. लोग परेशान हैं … इन लोगों की परेशानी इतनी बड़ी है जिसे हम शायद ही समझ पाएंगे …….. ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं… ये चीखते हुए सबूत हैं — उस कहर के जो हिमाचल पर टूटा है…”
“कहीं पहाड़ फट रहे हैं… तो कहीं पत्थर मौत बनकर गिर रहे हैं… सड़कों पर चलना अब जान हथेली पर रखने जैसा हो गया है…”










