स्क्रीन पर दिखाई दे रहा ये शख्स… अब हमारे बीच नहीं रहा.
इन्हें मालूम ही नहीं था की भारी बारिश के कारण बंद हुई जिस सड़क को बहाल करने की ये कोशिश कर रहे हैं यही सड़क इन्हें मौत की खाई में धकेल देगी …
शिमला के कुमारसेन से जो तस्वीरें सामने आई उसे देख दिल दहल उठेगा… जेसीबी चालक पूरी मेहनत से अपना काम कर रहा था ताकि सड़क बहाल हो जाए … और लोगों के लिए रास्ता जल्द से जल्द से खुल जाए… लेकिन तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान आती है और चालक समेत जेसीबी मशीन को अपनी चपेट में ले लेती है… जेसीबी मशीन देखिए खाई में किस तरह पलटे मार मार कर गिरती है जैसे कोई खिलौना हो………… आप और ज्यादा दुख ये जानकर होगा कि जेसीबी मशीन चलाने वाला ये इंसान मंडी के गुरु कोठा गांव का रहने वाला था जिनका नाम दिनेश था…..देखिए जो इंसान दूसरों की परेशानियों को खत्म करने के लिए रास्ता खोलने में लगा था वही अब मौत के रास्ते पर चला गया है… जब जेसीबी खाई में गिरी तो ड्राइवर का रेस्क्यू किया गया…. ड्राइवर को नाजुक हालत में कुमार सेन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
“जो इंसान दूसरों के लिए रास्ते खोलता रहा… उस पर खुद ज़िंदगी ने रास्ता बंद कर दिया…”
“ऐसी कुर्बानियां कभी नहीं भुलाई जातीं… दिनेश जैसे लोग हमारे हीरो हैं… जिनकी पहचान सिर्फ नाम से नहीं, उनके काम से होती है…”
“श्रद्धांजलि दिनेश… तुम्हारा ये बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।”










