Home राजनीतिक शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद 43 दिन से चल रहा प्राथमिक...

शिक्षा मंत्री से वार्ता के बाद 43 दिन से चल रहा प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन खत्म, सरकार ने सभी मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन, एक शिक्षा निदेशालय पर भी सहमति।

223
0
Him Runner

43 दिन से चल रहा प्राथमिक शिक्षकों का क्रमिक अनशन आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ वार्ता के बाद खत्म हो गया है। सचिवालय में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षकों के साथ बैठक हुई जिसमें 20 से 21 मुद्दों पर सहमति बनने के बाद शिक्षकों ने अनशन को खत्म करने का निर्णय लिया है।

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति है और सरकार ने शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। प्राथमिक और उच्च शिक्षा का निदेशालय एक ही रहेगा इस पर भी शिक्षकों के साथ सहमति बनी है। इसके अलावा सस्पेंड किए गए शिक्षकों पर भी सरकार पुनर्विचार करेगी। किसी भी शिक्षक की प्रमोशन बाधित नहीं होगी इसका भी शिक्षकों को आश्वासन दिया गया है।

वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में आज शिक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई है जिसमें तकरीबन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है जिसके बाद क्रमिक अनशन को खत्म करने का फैसला लिया गया है। प्राथमिक और उच्च शिक्षा का एक निदेशालय बनाने को लेकर एक कमेटी के गठन की बात हुई है जिसमें प्राथमिक शिक्षक भी सदस्य होंगे। निदेशालय का डायरेक्टर एक होगा लेकिन अन्य स्ट्रक्चर में बिना कमेटी की सिफारिश के फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा ऐसी सहमति बनी है।

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here