मंडी : न जाने मंडी को किसकी नज़र लग गई है…कभी बादल फट रहे हैं तो कभी सड़क हादसे रूला रहे हैं…
आज एक बार फिर मंडी में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई… हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर में गुरुवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर-कंडक्टर समेत 9 अन्य लोग घायल हुए हैं।बस में कुल 10 लोग सवार थे — 4 पुरुष और 6 महिलाएं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एम्बुलेंस टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को गोहर और नेरचौक अस्पताल पहुंचाया गया।मृतका की पहचान निर्मला देवी पत्नी किशोरी, निवासी नौंन के रूप में हुई है।घटना के बाद प्रशासन ने मृतका के परिजनों को 25 हजार और प्रत्येक घायल को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत मुहैया करवाई है।
बस अब भगवान से यही प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं वो जल्द ही ठीक हो जाएं…. क्योंकि अब मंडी के लोग हर रोज मिल रहे नए जख्मों से टूट चुके हैं हर रोज़ कोई ना कोई हादसा, कोई ना कोई चीख…
पहले बादलों का कहर, और अब मंडी एक बार फिर हादसे से दहल उठा है …..










