देखिए ये है हिमाचल का काला भविष्य … ये हिमाचल के वही युवा हैं जिनकी बदौलत हिमाचल का नाम बदनाम हो रहा है… चिट्टे के नशे में धुत्त रहने वाले इस तरह के युवा ही देवी देवताओं की धऱती को कलंकित कर रहे हैं ………
देखिए ये तस्वीरें … एक नहीं दो नहीं बल्कि बल्कि करीब 6 लड़कों को कुल्लू के माहौल में जंगल में चिट्टा लेते हुए पकड़ा गया है…. सोचिए जिस उम्र में इन्हें पढ़ाई करनी चाहिए… जो उम्र काम करने की है .. अपने माता पिता और समाज का सिर ऊंचा करने की है … उसी उम्र में ये लड़के क्या कर रहे हैं……. इनके मां बाप ने इन्हें घर से पढ़ने के लिए कालेज भेजा होगा लेकिन ये जंगल में पूरा पूरा दिन नशा करके पड़े रहते हैं …..स्थानीय लोगों की सतर्कता की वजह से इन युवकों को कुल्लू में पकड़ा गया है…लेकिन ये लड़के तो नशे में इतने धुत्त हैं कि इनसे सही से बात भी नहीं हो पा रही है………. देखिए इनके चेहरों को .. सभी अच्छे घर के लग रहे हैं लेकिन चिट्टे की लत ने इन्हें क्या बना दिया है……… स्थानीय लोगों ने इनकी खूब क्लास लगाई .. इनसे कई सवाल पूछे … खूब फटकार लगाई… लेकिन क्या ये काफी है … ये हाल सिर्फ कुल्लू का ही नहीं पूरे हिमाचल का है … हमारे हिमाचल का युवा चिट्टे की लत में बर्बाद हो चुका है…….. चिट्टेड़ियों की गैंग ने कई गांव तबाह कर दिए हैं .. न जाने कितने घर उजाड़ दिए हैं …. आप खुद ही सोचिए अपने बच्चों की ये हालात देख कर उन मां बाप पर क्या बीतेगी जिन्होंने इन्हें पाल पोसकर बड़ा किया … पढ़ाया लिखाया .. लेकिन बदले में मां बाप को क्या मिला …आज हालात ये हो गए हैं कि जिस हिमाचल को लोग यहां की सुदंरता और संस्कृति की वजह से पहचानते थे अब लोग कहते हैं कि वो हिमाचल जहां चिट्टा .. भांग … अफीम ये सब नशे होते हैं ……. सोचिए हमारा समाज किस दिशा की ओर जा रहा है… सबसे ज्यादा दुख की बात तो ये है कि पढ़ा लिखा इंसान होने के बाद इंसान नशा कर रहा है…. इन लड़कों भी पता है कि ये चिट्टा इन्हें बर्बाद कर देगा … न सिर्फ घर उजाड़ देगा बल्कि इसका अंजाम मौत है ,.,,, फिर भी क्यों समझ नहीं रहे ये लोग … चिट्टे की आड़ में ये लोग जहर का सेवन कर रहे हैं …….. अगर यही हालात रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हर घर के यही हालात होंगे …. सरकार को चाहिए की इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए… चिट्टे की सप्लाई कहां से हो रही है… इसका पता लगाया जाए…. हिमाचल पुलिस को और सख्ती बरतनी होगी… मां-बाप को भी चाहिए की वो अपने बच्चों की संगत का ध्यान रखें.. उन पर नजर रखे .. वहीं पूरे समाज का दायित्व है कि अगर आपके आसपास कुछ भी ऐसा हो रहा है तो पुलिस को सूचना दें.,…. जो लोग नशा कर रहे हैं उनसे भी यही आग्रह है कि ये सब मत करिए .. अपने हंसते खेलते परिवार को मत उजाड़िएअगर मनुष्य जीवन मिला है … तो उसका सम्मान कीजिए और कुछ ऐसा करिए जिससे आपके परिवार और समाज को आप पर गर्व हो … क्योंकि अगर आप नशे की वजह से मरे तो मरने के बाद भी लोग आपको गालियां ही देंगे










