Home देश 20 साल की उम्र में देश पर कुर्बान हुआ हिमाचल का बेटा… ...

20 साल की उम्र में देश पर कुर्बान हुआ हिमाचल का बेटा…  तिरंगे में लिपटा पहुंचा गांव… सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

139
0
Him Runner

लाहौल-स्पीति के किशोरी गाँव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ 20 साल के शहीद अग्निवीर अरुण कुमार का अंतिम संस्कार किया गया… हजारों ग्रामीण, परिजन और सेना के जवान… तिरंगे में लिपटे इस सपूत को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़े। माँ-बाप की आँखों से आंसू रुक नहीं रहे थे,…लेकिन उन्हें गर्व भी था कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है…. 

बता दें कि छोटी सी उम्र में अरुण कुमार  सियाचिन ग्लेशियर की कठिनतम पोस्ट पर ड्यूटी निभाते हुए देश पर कुर्बान हो गया।   जहाँ तापमान शून्य से माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है, जहाँ इंसान का एक-एक पल जीना चुनौती होता है… वहीं अरुण मातृभूमि की रक्षा में डटा रहा। और उसी  बीच उसकी तबीयत बिगड़ी सिर में दर्द उठा और ड्यूटी देते हुए ही वीरगति को प्राप्त हो गया ………   अरुण कुमार 2023 में अग्निवीर के रूप में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे और लद्दाख में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे… उनका पार्थिव देह गांव पहुंचाना भी कोई आासान काम नहीं था…  खराब मौसम और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण अरुण का पार्थिव शरीर दो दिन तक चंडीगढ़ स्थित सैन्य अस्पताल में रखा रहा। और उसके बाद 21 अगस्त को सेना के हेलीकॉप्टर से पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुँचाया गया…. किसी ने नहीं सोचा था कि इस गांव का ये बेटा तिरंगे में लिपटा हुआ वापिस आएगा.. परिवार का रोरोकर बुरा हाल है,,,,, शहीद अरुण अपने पीछे पिता जय सिंह, माता शांति देवी और बड़े भाई विजय को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण की उम्र भले ही छोटी थी लेकिन देश के लिए उसने कुर्बानी देकर साबित कर दिया है कि देशप्रेम से बड़ा और कुछ भी नहीं है.. गांववाले कह रहे हैं कि  अरुण हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा…वो सिर्फ किशोरी गाँव का नहीं, पूरे देश का बेटा है।” जिस उम्र में आजकल के बच्चे नशे कर रहे हैं … फालतू के शौक पाल रहे हैं उस उम्र में हिमाचल के इस बेटे ने देश की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी दी है…भले ही अरुण अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका ये जज्बा … उनकी हिम्मत औऱ देशप्रेम औरों को प्रेरणा देगा .. और अरुण कुमार को युगों युगों तक याद रखा जाएगा…. 

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here