Home देश हाय रे कुदरत!… पल में उजड़ गया आलीशान घर….कुदरत के कहर ने...

हाय रे कुदरत!… पल में उजड़ गया आलीशान घर….कुदरत के कहर ने छीन ली ज़िंदगी भर की मेहनत…

242
0
Him Runner

पंजाब के पठानकोट से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। रविवार को खड्डी नाले के किनारे बना एक आलीशान मकान अचानक आई तेज़ बारिश और उफान के चलते पल भर में ढह गया। मकान के साथ पास का एक छोटा पुल भी बह गया। गनीमत रही कि परिवार पहले ही घर से बाहर निकल आया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, खड्डी नाला लगातार बारिश के बाद उफनकर नदी का रूप ले बैठा। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि उसके सामने पक्की दीवारें और मजबूत नींव भी टिक नहीं सकी। देखते ही देखते पूरा का पूरा मकान पानी में समा गया और ज़मीन पर सिर्फ मलबा ही रह गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस घर को बनाने में मालिक ने सालों की मेहनत और लाखों रुपये लगाए, वह घर कुछ ही पलों में तबाह हो गया। घटना के समय आसपास खड़े लोग बेबस होकर बस यह खौफनाक मंजर देखते रहे।

बरसात के इस मौसम में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लगातार तबाही देखने को मिल रही है। कहीं भूस्खलन हो रहा है, कहीं पुल टूट रहे हैं और कहीं पूरे के पूरे मकान बह रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसाती नालों और उफनती नदियों के किनारे बने घरों और रास्तों से दूरी बनाए रखें और मौसम सुधरने तक ज़रूरी न हो तो यात्रा न करें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here