Home राजनीतिक सीएम सुक्खू से मिले नाबार्ड अधिकारी, ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

सीएम सुक्खू से मिले नाबार्ड अधिकारी, ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

134
0
Him Runner

नाबार्ड के उप-प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड की भूमिका की सराहना करते हुए ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजनाओं और इलेक्ट्रिक बसों को ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF) में शामिल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इससे पंचायतों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित हिमाचल के लक्ष्य को बल मिलेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों की चुनौतियों को देखते हुए अलग मानदंड बनाने का सुझाव भी दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्र में मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने में नाबार्ड से सहयोग मांगा और परियोजना क्रियान्वयन में राज्यों को अधिक अधिकार देने पर बल दिया।
नाबार्ड अधिकारियों ने सहकारी समितियों की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए दूध खरीद कार्य प्राथमिक समितियों को सौंपने और इनके कम्प्यूटरीकरण की सिफारिश की।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि व्यावहारिक सुझावों को राज्य की विकास रणनीति में शामिल किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here