डलहौज़ी : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चम्बा के बनीखेत में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील हो गया है और वर्ष 2023 के बाद से आपदाओं की आवृत्ति बढ़ी है।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाए गए 1500 करोड़ रुपये और अतिरिक्त सहायता के आश्वासन का उल्लेख किया।
उन्होंने प्रदेशवासियों के साहस और एकजुटता की सराहना की और उम्मीद जताई कि अगले 2-3 महीनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।









