Home क्राइम हिमाचल : बैजनाथ में बेटे ने पिता को ही मा.र डाला ,...

हिमाचल : बैजनाथ में बेटे ने पिता को ही मा.र डाला , मां के साथ भी की मा.रपीट

341
0
Him Runner

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने अपनी मां के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बैजनाथ के नगेहड़ गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात आरोपी बेटा सुरेंद्र कुमार घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां रामप्यारी से उलझ गया। मां को बचाने के लिए छोटे भाई ने हस्तक्षेप किया, जिस पर आरोपी ने दोनों पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आरोपी के पिता जगदीश चंद (78) भी मौके पर पहुंचे और बेटे को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने रिश्तों को ताक पर रखते हुए पिता पर लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

परिजन घायल अवस्था में जगदीश चंद को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की मां को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here