Home हिमाचल प्रदेश सिरमौर: OMG ! चलती गाड़ी में लगी आग….. लोगों ने भाग कर...

सिरमौर: OMG ! चलती गाड़ी में लगी आग….. लोगों ने भाग कर बचाई जान…. धमाकों की आवाज सुनकर आप भी डर जाएंगे…..

249
0
Him Runner

सोचिए ज़रा… आपकी मेहनत से कमाई गई गाड़ी, जिस पर आपने सपना देखा था पूरे परिवार के साथ सफर करने का — वो गाड़ी आपकी आंखों के सामने दूदू कर जल रही हो… और आप कुछ कर भी न पा रहे हों…”

धारवा, शिलाई क्षेत्र, NH-707…
यहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो रूह कंपा देने वाली हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

चलती हुई गाड़ी अचानक धधक उठी…
कुछ ही सेकंड में लपटें इतनी तेज़ हो गईं कि गाड़ी को रोकना भी मुश्किल हो गया।
लोगों की चीखें, भागदौड़, और बीच सड़क पर जलती गाड़ी का वो मंज़र — जिसने वहां मौजूद हर इंसान की रूह हिला दी।

गनीमत रही कि समय रहते गाड़ी में सवार सभी लोग बाहर निकल गए…
वरना इस आग की भेंट सिर्फ एक गाड़ी नहीं, शायद ज़िंदगियां भी चढ़ जातीं।

लेकिन डरावना दृश्य यहीं खत्म नहीं हुआ…

बीच सड़क पर जल रही इस गाड़ी की वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
हर कोई सांस रोककर देख रहा था — और आग बढ़ती जा रही थी।
टायर फटने की आवाजें, शीशे उड़ने की गूंज… बीच-बीच में हो रहे धमाके उस डर को और भी बड़ा बना रहे थे।

इस पहाड़ी इलाके में फायर ब्रिगेड का वक्त पर पहुंचना आसान नहीं था…
और तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी, बस एक जलता ढांचा बचा था — जो शायद उस परिवार के अरमानों का भी था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here