राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन बुजुर्गों से लेकर स्कूली बच्चों को कुत्ते शिकार बना रहे हैं। नगर निगम के कुत्तों और बंदरों के आतंक पर लगाम लगाने के सारे दावे फेल हैं। कुत्तों के काटने की ऐसी ही घटना आज सुबह ढली टनल के नजदीक पेश आई जब स्कूल जा रहे बच्चे पर 8 से 10 आवारा कुत्तों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद गुस्साए पिता नगर निगम शिमला के बाहर धरने पर बैठ गए और नगर निगम पर कई आरोप लगाए।
https://www.facebook.com/share/v/1KL3J61xhc
बच्चे के पिता करमचंद भाटिया ने बताया कि आज सुबह जब उनका बेटा स्कूल जा रहा था तो ढली टनल के पास कुत्तों ने हमला कर उसे नोच डाला। उन्होंने कहा कि हर रोज कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले आ रहे हैं। रिज, मालरोड पर पर्यटकों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। नगर निगम हर बार कुत्तों से निजात दिलाने की बात करता हैं लेकिन कुछ नहीं होता हैं। उन्होंने कहा कि शिमला के लोग चुप रहने वाले नहीं है जब तक कोई ठोस निर्णय लेकर समस्या से निजात नहीं मिलती है वे धरने पर बैठे रहेंगे।










