Home हिमाचल प्रदेश सोलन-मीनस तक सड़क को चौड़ीकरण एवम् राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग...

सोलन-मीनस तक सड़क को चौड़ीकरण एवम् राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग के लिएहाटी विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन

227
0
Him Runner

शिमला :हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग निगम बिहार, शिमला में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की और एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख अभियंता (E-in-C) श्री नरिंदर पाल सिंह तथा मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) श्री अजय कपूर से मुलाकात कर सोलन-सनौरा-राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोनहाट-मीनस सड़क मार्ग को चौड़ीकरण एवम् राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। हाटी विकास मंच ने आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग का विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इससे संबंधित राज्य एवम् केंद्र सरकार द्वारा मांगी गई सभी औपचारिकताएं विभाग से पूरी करने का आग्रह किया गया।
हाटी विकास मंच द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि उक्त सड़क मार्ग न केवल क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य आवागमन मार्ग है, बल्कि यह पर्यटन, आपातकालीन सेवाओं, कृषि उत्पादों के परिवहन तथा सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में इस सड़क की हालत अत्यंत जर्जर है, जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, रोगियों और यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने अवगत कराया कि मंच के प्रयासों से इस परियोजना को सरकार ने CRIF (Central Road and Infrastructure Fund) योजना अथवा NABARD योजना के अंतर्गत लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश ने लोक निर्माण विभाग से इस से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्रता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को चौड़ीकरण एवम् राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण एवं मरम्मत कार्य आरंभ किए जा सकें। यह कार्य न केवल क्षेत्र के निवासियों को राहत देगा, बल्कि रोजगार के अवसरों का सृजन करेगा, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को गति देगा और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल में हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वी.एन.भारद्वाज, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र शर्मा, सह प्रवक्ता बलदेव समयाल, सतपाल चौहान, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, सहित मंच के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे……

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here