Home राजनीतिक HPTDC का मुख्यालय शिमला से कांगड़ा होगा शिफ्ट,बंद पड़े होटलों और पर्यटन...

HPTDC का मुख्यालय शिमला से कांगड़ा होगा शिफ्ट,बंद पड़े होटलों और पर्यटन विभाग में ताले वाली संपत्तियों को किया जायेगा दुरुस्त

206
0
Him Runner

हिमाचल सरकार ने प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के मुख्यालय को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। 1972 से HPTDC का हेड ऑफिस शिमला में किराए के भवन में चल रहा था। वर्तमान में इस दफ़्तर में लगभग 75 कर्मचारी कार्यरत हैं। शिमला शहर में बढ़ रहे बोझ को कम करने के मकसद से कार्यालय को कांगड़ा शिफ्ट करने का लिया गया है। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी सांझा की।

आर एस बाली ने बताया कि कांगड़ा में कई भवन खाली पड़े हैं जिनमें कुनाल होटल, कश्मीरी हाउस
और रजियाना सहित कई भवन हैं। उनमें HPTDC के मुख्यालय को शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा भी कई खाली भवन पड़े हैं। उनमें भी इस दफ़्तर को शिफ्ट किया जा सकता है। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। प्रक्रिया पूरी कर जल्द दफ्तर शिमला से कांगड़ा शिफ्ट किया जाएगा। आर एस बाली ने बताया कि शिमला में हुई BOD की बैठक में HPTDC के 56 होटलों का जीर्णोद्वार करने का भी फैसला लिया है। HPTDC की संपत्तियां जिनमें ताले लटके हैं और सामान जंग खा रहा है उसको भी लीज पर देने का विचार किया जाएगा। जो संपत्तियां चलने वाली होंगी उनको चलाया जाएगा। ऐसी कई करोड़ों की संपत्तियां है।माता का बाग , बीड़ बिल्डिंग, ट्यूलिप गार्डन के अलावा और भी हैं इनमें ADB का करोड़ों का पैसा लगा हुआ है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन विकास निगम में खाली पड़े पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here