Home राजनीतिक हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला...

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की मंजूरी

327
0
Him Runner

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक खत्म, वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की मंजूरी, अनुबंध खत्म अब दो साल के लिए ट्रेनी के तौर पर होंगी तैनाती, सीएम सुक्खू के साथ चट्टान की तरह खड़ा पूरा विधायक दल, पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी कांग्रेस सरकार।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कैबिनेट ने शिमला में भीड़ भाड़ को कम करने के मकसद से वाइल्ड लाइफ विंग को शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने सभी रेवेन्यू कोर्ट को ऑनलाइन करने की मंजूरी दी है जिससे घर बैठे ही केस का स्टेटस का पता चल जाएगा। कैबिनेट ने अनुबंध पर भर्तियों को को खत्म कर अब दो साल के लिए ट्रेनी के तौर पर नियुक्तियां देने का निर्णय लिया है।

कैबिनेट निर्णय की जानकारी देते हुए हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने 81 CMO कैजुअल्टी डॉक्टर के पदों को भरने की स्वीकृति दी है हर मेडिकल कालेज में आपाताकालीन वार्ड स्थापित होगा। हमीरपुर और मंडी मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कैथ लैब खोलने की मंजूरी दी है। इसके अलावा घाटे में चल रहे HRTC 350 रूट पर 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर चलाने का कैबिनेट ने निर्णय किया है।पुलिस विभाग में दो वाटर कैनन व्हीकल खरीदने को मंजूरी दी है।फॉरेंसिक विभाग में 18 पद भरने को मंजूरी दी है।बिलासपुर एम्स को विस्तारीकरण के लिए जमीन देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।सुन्नी को नगर परिषद की अधिसूचना को रद्द करके नगर पंचायत ही रखने की मंजूरी दी गई है।राज्य चयन आयोग परीक्षाओं की फीस अपने हिसाब से तय करेगा।सात साल पूरा कर चुके पार्ट टाइम वर्कर 31 मार्च 2025 से दैनिक भोगी बनाने को मंजूरी।हिम केयर और आयुष्मान भारत योजना में पूर्व सरकार के समय बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था और निजी अस्पतालों को फायदा दिया गया। इन योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए कैबिनेट ने विचार विमर्श किया है और गरीब को फायदा देने पर योजना बनाई है।
बाइट….. हर्ष वर्धन चौहान संसदीय कार्य मंत्री
वहीं सोशल मीडिया पर मंत्रियों की वायरल हो रही टिप्पणियों को लेकर हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि सरकार में सब ठीक है और सभी मंत्री आज कैबिनेट में मौजूद थे और पूरा विधायक दल मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here