प्रदेश में कनेक्टिवी को सुदृढ़ करने के लिए बिछाया जा रहा सड़कों का जाल,PMGSY – 3 में जोरों से चल रहा काम,PMGSY – 4 में 1400 किलो मीटर सड़क निर्माण की मिलेगी केंद्र से मंजूरी, प्रदेश की जनता विभाग के नाम गिफ्ट डीड देकर सड़कों के निर्माण में करें सहयोग, सरकार में सब ठीक, भाजपा रच रही साजिशें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता- विक्रमादित्य सिंह।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सड़कों के जाल को मजबूत करने का लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है। दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से भी मदद लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। PMGSY-3 के तहत प्रदेश में सड़कों का तेजी से काम चल रहा है और PMGSY- 4 को लेकर भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की गई है जिसमें लगभग 1400 किलो मीटर की सड़कों की स्वीकृति मिलने वाली है। इसमें
150- 250 आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
शिमला सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि PMGSY- 4 में हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ऊपरी हिमाचल में सड़कों का निर्माण होगा। लेकिन प्रदेश की जनता के समर्थन के बिना सड़के नहीं बनेगी। ऐसे में लोग जमीन देकर सहयोग करें। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 2 साल के कार्यकाल में 5 हजार करोड़ रुपए केंद्र से लाने में सफलता मिली है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में VIP सिस्टम को खत्म करने के लिए कमरों की ऑनलाइन बुकिंग करने का निर्णय लिया गया है और कमरों की हालत को भी सुधारा जाएगा। पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत कमरों को दिया जाएगा। सरकार ने ढली से नारकंडा, रामपुर सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव NHAI को भेजा है और इसके निर्माण में टनल से ज्यादा निर्माण हो इसको लेकर बात रखी है।
वहीं डिप्टी सीएम की सोशल मीडिया पोस्ट पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार में सब ठीक है।मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं लेकिन भाजपा को उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहे हैं और साजिशें रचने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के के विकास में सभी को मिलजुल कर आगे बढ़ना होगा।










