“क्या आपने कभी Google Maps का सहारा लिया है?”
“तो सावधान हो जाइए!”
कही आपके साथ भी ऐसा हादसा न हो।
हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी को भी हिला कर रख दे!
लागढ़ की एक छात्रा को ऊना में एक बेहद ज़रूरी परीक्षा देने जाना था। परिवार उसे लेकर निकला… भरोसा किया गूगल मैप पर… और वही भरोसा बन गया सबसे बड़ी गलती….
गूगल मैप ने उन्हें उस रास्ते पर मोड़ दिया जो दो साल पहले ही टूट चुका था – हम बात कर रहे हैं दभोटा पुल की… बता दें कि जैसे ही कार नदी के पास पहुँची, तेज बहाव में फंस गई।
कार में मौजूद चार लोग – जिनमें छात्रा भी शामिल थी – ये सभी लोग मौत के मुंह से बाल-बाल बचे हैं
वही स्थानए लोगों ने उन्हें वक्त रहते बाहर निकाला… हालाँकि परिवार को हल्की चोटें आईं, लेकिन कार और सामान का भारी नुकसान हुआ।
भोटा पंचायत के प्रधान ने कहा –कि गूगल मैप आज भी इस टूटे पुल को वैध रास्ता बता रहा है! और लोग रोज़ाना यहां फंस रहे हैं… स्थानीय प्रशासन से मांग की गई है कि यहां साइनबोर्ड और बैरिकेड्स लगाए जाएं।,,,, लोगों से अपील है कि दभोटा पुल से न जाएं, बल्कि बोदला मार्ग अपनाएं ।
क्या आपने कभी गूगल मैप की वजह से किसी मुश्किल का सामना किया है.. हमें कॉमेंट में जरूर बताएं!










