Home राजनीतिक बस किराए में वृद्धि के खिलाफ शिमला में CPIM का हल्ला बोल,28...

बस किराए में वृद्धि के खिलाफ शिमला में CPIM का हल्ला बोल,28 मई से पहले किराया वृद्धि वापिस नहीं ली तो होगा बड़ा आंदोलन, किराया वृद्धि का महिलाओं और छात्रों पर हो रहा सीधा असर।

183
0
Him Runner

एचआर टीसी द्वारा न्यूनतम और आम किराए में की गई वृद्धि के खिलाफ लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है सीपीआईएम ने भी शिमला HRTC एमडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर बस किराए में की गई वृद्धि को आम लोगों पर बोझ डालने वाला करार दिया है। सीपीआईएम ने सरकार को किराया वृद्धि को वापिस लेने के लिए 28 मई तक का समय दिया है और अगर सरकार फैसला वापिस नही लेती है तो CPIM सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

सीपीआई एम के राज्य सचिवालय सदस्य संजय चौहान ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम किराए को दोगुना और आम किराए में 15 फीसदी की वृद्धि की है जिसका सीधा असर आम गरीब, मजदूर, महिला वर्ग पड़ रहा है। पहले ही दूसरे राज्यों से ज्यादा किराया हिमाचल प्रदेश में है। ऐसे में अब 15 फीसदी की वृद्धि करके सरकार ने गरीबों की कमर तोड दी है। सरकार निजी बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जनता पर बोझ डाल रही है जो बर्दाश्त नहीं होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here