Home खेल सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र...

सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा ने रचा इतिहास, 19 साल की उम्र में फहराया माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा

217
0
Him Runner

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के छोटे से गांव गत्ताधार की बेटी कृतिका शर्मा ने कमाल कर दिखाया है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में कृतिका ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा, एनसीसी और अपने कॉलेज का झंडा फहराकर नया इतिहास रच दिया है।

कृतिका की इस असाधारण उपलब्धि से न सिर्फ उनके गांव और जिले का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे प्रदेश और देश को भी उन पर गर्व है। बताया जा रहा है कि कृतिका संभवतः भारत की सबसे युवा महिला एनसीसी कैडेट बन गई हैं, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है।

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here