Home राजनीतिक शिमला रिज पर होगा राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण

शिमला रिज पर होगा राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण

191
0
Him Runner

हिमाचल प्रदेश के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्टूबर, 2025 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा।

वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये क्षण परिवार और प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं से भरा हुआ होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

पहले यह आयोजन 23 जून, 2025 को, राजा साहब के जन्मदिवस पर होना प्रस्तावित था, लेकिन प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और भारी जनहानि को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया।

उस कठिन समय में फाउंडेशन ने परंपरा का सम्मान करते हुए राहत कार्यों में सहयोग दिया और ₹11 लाख की राशि उन अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित की, जिन्होंने आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।

अब कांग्रेस हाईकमान की सहमति और प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से यह ऐतिहासिक अवसर तय किया गया है।

अनावरण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहेंगी।

यह दिन न केवल एक प्रतिमा के अनावरण का होगा, बल्कि हिमाचल की राजनीति और संस्कृति में अमिट छाप छोड़ चुके राजा वीरभद्र सिंह की स्मृतियों को जीवंत करने का भी अवसर बनेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here