Home हिमाचल प्रदेश NH-5 पर समलेच में लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, एक लेन बंद...

NH-5 पर समलेच में लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, एक लेन बंद — हादसों का गढ़ बनता जा रहा है यह पॉइंट

220
0
Him Runner

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सोमवार को शमलेच के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाईवे की एक लेन को पूरी तरह बंद करना पड़ा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुई। हादसे के बाद ट्रक में लदी भारी लकड़ियां फोरलेन की चंडीगढ़ से शिमला जाने वाली लेन पर फैल गईं, जिसके कारण इस दिशा की यातायात व्यवस्था को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

अब दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही एक ही लेन से की जा रही है, जिससे लंबा जाम लग गया है। पुलिस और एन एच ए आई की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक चंडीगढ़ से सोलन की ओर जा रहा था। ट्रक के पलटने की जगह वही है जहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शमलेच में यह पॉइंट “ब्लैक स्पॉट” बन चुका है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here