Home डेली न्यूज़ हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, IGMC...

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार।

337
0
Him Runner

देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है और इसका असर अब हिमाचल प्रदेश में भी नजर आने लगा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल परिसरों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीजों के साथ अस्पताल आने वाले तीमारदारों को भी मास्क पहनना होगा। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
एडवाइजरी में सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सख्त हिदायत दी गई है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

विओ,,,प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला में कोविड से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में 150 ऑक्सीजन युक्त बेड वाले मेकशिफ्ट कोविड वार्ड को तैयार किया गया है। IGMC के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण एस. भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, “स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पताल में कोविड की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मरीजों को खांसी, बुखार और जुकाम जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी जा रही है, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके और संक्रमण न फैले।”
उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कोविड टेस्टिंग किट, आवश्यक दवाएं और चिकित्सकों की टीम 24 घंटे मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO), मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और सरकारी अस्पतालों के अधीक्षकों को अलर्ट पर रहने और स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। बीते सप्ताह ही विभाग ने सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट की कार्यशीलता जांचने, टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ICU सुविधाएं सुदृढ़ करने को लेकर आदेश जारी किए थे

Jeevan Ayurveda Clinic
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here