Home हिमाचल प्रदेश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सिरमौर के जितेंद्र शर्मा

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने सिरमौर के जितेंद्र शर्मा

233
0
Him Runner

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले लाना पालर गांव के जितेंद्र दत्त शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। जितेन्द्र के पिता रामलाल शर्मा सेना में सुबेदार के पद से सेवानिवृत है और मां शीला शर्मा गृहणी है। माता-पिता, बेटे का कमीशन आर्मी ऑफिसर, बनने का सपना पूरा होने से बेहद खुश हैं। वर्ष 2024 में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुए इस होनहार ने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से अपने सख्त ट्रेनिंग का कार्यकाल पूरा करते हुए 14 जून 2025 को लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण कर लिया है। जितेंद्र बचपन से ही मेहनती व मेधावी छात्र रहा हैं। इन्होंने कोरोना काल में 2021 में निबंध लेखन में जिला सिरमौर व प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर 100000 रूपए की पुरस्कार राशि जीती थी। वर्ष 2024 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिक तकनीकी संस्थान हमीरपुर से Computer Science’ में B.Tech करने के बाद इनका Indian Army और Multinational company में इनका चयन हुआ, तो फौजी पिता के बेटे ने सेना अथवा देश सेवा को ही चुना। बतौर लेफ्टिनेंट अब वह 3 GR में अपनी सेवाएं देंगें। जितेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने से इनके परिजनो, परिचितों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और Social Media पर लोग लगातार इन्हें बधाई दे रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here