“हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित जगजीत नगर से ताल्लुक रखने वाले मनदीप उर्फ़ मनू पहलवान ने कज़ाकिस्तान में आयोजित ग्रैपलिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। मनदीप ने भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया।”
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान मनदीप ने विश्व ग्रेप्पलिंग कप में 62 किलो भार वर्ग में नोगी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर कर देश के साथ प्रदेश और कसौली क्षेत्र का नाम भी विश्व स्तर पर रोशन किया।
12 जून से 15 जून तक अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित ग्रेपलिंग वर्ल्ड कप में भारत सहित 13 देशों ने हिस्सा लिया. भारतीय ग्रेपलिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में भाग लेने वाली इस टीम ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों की झड़ी लगाकर भारत को दूसरा स्थान दिला कर गौरवान्वित किया।










